News

7/20/2026 2:21:32 PM

अंतिम संस्कार में शामिल होने आए व्यक्ति पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग का आरोप-शिकायत पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::

पिरान कलियर। कलियर कोतवाली क्षेत्र के सोहलपुर गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक व्यक्ति पर लाइसेंसी पिस्टल से फायर करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सिविल कोतवाली रुड़की क्षेत्र के बेलड़ा गांव निवासी सागर शर्मा ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 जुलाई को अपने जीजा के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोहलपुर गांव आया था। इस बीच रात को करीब 10:30 बजे पुरानी रंजिश के चलते वहा मौजूद टोड़ा कल्याणपुर निवासी उज्जवल शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। हालांकि गोली उसे नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।आरोप है कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। घटना के बाद आरोपी लगातार समझौते का दबाव बना रहा है और शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस से अपनी, अपनी बहन और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी उज्जवल शर्मा निवासी टोड़ा कल्याणपुर कोतवाली सिविल रुड़की के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies