
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। उत्तराखंड गौ सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं गौशाला सभा चावमंडी के अध्यक्ष प्रमोद गोयल का रविवार को गौशाला परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, गौसेवकों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति एवं श्यामवीर सैनी ने कहा कि प्रमोद गोयल लंबे समय से निस्वार्थ भाव से गौ सेवा और समाज सेवा के कार्यों में जुटे हुए हैं। उनकी नियुक्ति से निश्चित रूप से प्रदेश में गौ संरक्षण और संवर्धन के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि प्रमोद गोयल की नियुक्ति उनके वर्षों के समर्पण और सेवा कार्यों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे आयोग में रहते हुए गौशालाओं के विकास और गौवंश के संरक्षण के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।अपने स्वागत से अभिभूत प्रमोद गोयल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। 
उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा गौशालाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण दायित्व है। सभी के सहयोग से प्रदेश में गौ संरक्षण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

इस अवसर पर आरएसएस के जिला संघ चालक प्रवीण गर्ग,भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, सागर गोयल, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा, पवन सचदेवा, एच.एम. कपूर,योगेश गर्ग,राजकुमार उपाध्याय,अरविंद भरद्वाज,रमेश भटेजा,भारत भूषण गुप्ता,रामगोपाल कंसल,अरविंद गौतम,आदित्य रोड, नीटू सिंह,वीरेंद्र गर्ग,पंकज जिंदल,विकास प्रजापति,गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies