
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी करीबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना भविष्य में नुकसान पहुंचा सकता है। उधार लिया हुआ धन लौटाने का दबाव बन सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम से खुशियों का माहौल रहेगा।

वृष राशि
आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। नए काम की शुरुआत के अवसर मिल सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। संतान के करियर से जुड़े मामलों में आपकी राय महत्वपूर्ण रहेगी। किसी पुराने दोस्त से चल रहा विवाद खत्म हो सकता है।

मिथुन राशि
आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। सरकारी योजनाओं में निवेश करने से पहले नियमों को अच्छी तरह समझ लें। व्यापार से जुड़े फैसले वरिष्ठों की सलाह लेकर ही करें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। नए कार्यों में सफलता के योग हैं, हालांकि जीवनसाथी के साथ छोटी बात पर मतभेद हो सकता है।

कर्क राशि
आज आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अतिरिक्त आय के स्रोत तलाश सकते हैं। विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाली संतान से अच्छी खबर मिल सकती है। किसी बड़ी उपलब्धि से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि
आज का दिन मिश्रित रहेगा। ननिहाल पक्ष से धन लाभ हो सकता है। व्यापार में रुकी हुई योजनाएं दोबारा शुरू होने से फायदा मिलेगा। नौकरी में गोपनीय बातें साझा करने से बचें। शेयर बाजार में निवेश सोच-समझकर करें। सरकारी या प्रशासनिक कार्यों में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

कन्या राशि
भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है। यात्रा से पहले माता-पिता की सलाह लेना लाभकारी रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं।

तुला राशि
वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव रह सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार से जुड़ी योजनाओं में धैर्य रखना जरूरी होगा। जल्दबाजी या भावुक होकर कोई फैसला न लें। संपत्ति विवादों में अनावश्यक दखल देने से बचें।

वृश्चिक राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापारियों को लाभ मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहेगा, लेकिन जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। मकान या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। पारिवारिक विवाद बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें।

धनु राशि
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अधिक लाभ के लालच में छोटे अवसरों को नजरअंदाज न करें। कारोबार में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।

मकर राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, लेकिन अहंकार से बचें। व्यापार में बड़ी डील मिलने की संभावना है।

कुंभ राशि
करियर में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में छोटी गलती परेशानी का कारण बन सकती है। दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में निष्पक्ष रहें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है।

मीन राशि
व्यापारियों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोगों को अनुभव का लाभ मिलेगा। पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। पारिवारिक मामलों में लापरवाही न करें। मधुर वाणी और संतुलित व्यवहार से रिश्ते मजबूत होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies