
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। कलियर विधनसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या को लेकर विधायक हाजी फुरकान अहमद ने ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की।

गुरुवार को पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद ने रूडकी में ऊर्जा निगम के कार्यालय पहुचकर अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा से कहा कि बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और उपभोक्ताओं को भीषण उमस के बीच भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि कई गांवों और कस्बाई क्षेत्रों में बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली काटी जा रही है। बार-बार ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के कारण लोगों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने निगम अधिकारियों से विद्युत आपूर्ति को नियमित करने, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और खराब लाइनों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।अधिशासी अभियंता ने उन्हें भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने और ट्रिपिंग की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस दौरान राव शकील आजम, सादिक मलिक, सचिन त्यागी, इनाम अली सहित अन्य मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies