News

7/23/2026 10:06:26 PM

पंजाबी समाज के युवाओं और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यशपाल राणा के जन्मदिन पर कह दी बड़ी बात

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। रुड़की नगर निगम के प्रथम महापौर यशपाल राणा के जन्मदिन के अवसर पर पूर्वी अंबर तालाब स्थित उनके आवास पर दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष अरविंद कश्यप के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं रामनगर के पंजाबी समाज के युवाओं ने उनके आवास पहुंचकर केक सेरेमनी का आयोजन किया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, यशपाल राणा को मिठाई खिलाई गई तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


इस अवसर पर अरविंद कश्यप ने कहा कि यशपाल राणा उनके परम मित्रों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि "मित्रता अपनी जगह है और राजनीति अपनी जगह, लेकिन जनसेवा और सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में यशपाल राणा ने अपने कार्यों के दम पर प्रदेशभर में एक अलग पहचान बनाई है।" उन्होंने कहा कि यशपाल राणा हमेशा व्यापारियों, आमजन और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर खड़े रहे हैं। कश्यप ने कहा कि यदि यशपाल राणा पिछला मेयर चुनाव जीत गए होते तो आज रुड़की के विकास की तस्वीर कुछ और होती। उन्होंने यह भी कहा कि यदि वर्ष 2027 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी यशपाल राणा को टिकट देती है तो व्यापारी वर्ग पूरी मजबूती के साथ उनके समर्थन में खड़ा रहेगा।


रामनगर के पंजाबी समाज की ओर से विशाल भारद्वाज ने कहा कि उनका समर्थन यशपाल राणा के साथ आज का नहीं बल्कि वर्षों पुराना है। उन्होंने कहा कि यशपाल राणा ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है और हर सामाजिक एवं जनहित के मुद्दे पर युवाओं की आवाज बनकर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि यशपाल राणा की पहचान किसी पद से नहीं बल्कि उनके व्यवहार, कार्यशैली और समाजसेवा से बनी है। शहर के विकास के लिए ऐसे जनप्रतिनिधि की आवश्यकता है जो चौबीसों घंटे जनता, व्यापारियों और गरीब तबके के लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करे।

शुभकामना देने वालों में व्यापारी नेता प्रवीण मेहंदी रत्ता, सौरभ गोयल, मोहित सोनी, सारंग, सनी त्यागी, सोनू शर्मा, उज्ज्वल शर्मा, रोहित कालरा, शिवम भाटिया, भूपेश गुलाटी, अजय गुलाटी, सौभाग्य शर्मा, मनीष चंदाना, लकी चंदाना, गोपाल भल्ला, बिशु खट्टर, नेलू चंदाना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, पंजाबी समाज के गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने यशपाल राणा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies