
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। लघु उद्योग भारती उत्तराखंड के प्रदेश प्रभारी कैलाश मैलाना ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ विजय सिंह तोमर की उपस्थिति में पिछले सप्ताह रुड़की में आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में घोषित लघु उद्योग भारती की नई इकाई "भगवानपुर एवं रुड़की ग्रामीण" के दायित्वों की आज देहरादून में घोषणा की। नए दायित्वों की घोषणा के अंतर्गत प्रवीण गर्ग, जिलाध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता, जिला संयोजक, पीयूष मंधार, जिला महामंत्री एवं विकास भार्गव को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
नए दायित्वों की घोषणा करते हुए वरिष्ठ प्रदेश पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी लघु उद्योग भारती की "उद्योगहित राष्ट्हित" की नीति का पालन करते हुए लघु उद्योग भारती के समस्त पदाधिकारीयो और कार्यकर्ताओं के साथ एकजुटता से समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और समर्पण भाव से कार्य करते हुए लघु उद्योग भारती को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।


इस अवसर पर राहुल देव दंढ कार्यकारणी सदस्य, लघु उद्योग भारती, उत्तराखंड ने नवगठित इकाई का दायित्व ग्रहण करने वाले सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। लघु उद्योग भारती, रुड़की नगर इकाई जिलाध्यक्ष, केतन भारद्वाज, जिला महामंत्री बीरेंद्र शुक्ल
एवं अशोक शुक्ल, जिला महामंत्री हरिद्वार ग्रामीण ने समस्त पदाधिकारी को नए दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में एकजुटता के साथ उद्योग हित में कार्य करते हुए संगठन की विचारधारा को अधिक से अधिक उद्यमियों के मध्य ले जाकर संगठन को और मजबूत करने का लक्ष्य निर्धारित किया।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies