दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। रुड़की नगर निगम के नामित पार्षद घोषित किए जाने पर रामनगर शिव मूर्ति (शिव चौक) पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने गौरव मेहंदी रत्ता का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गौरव मेहंदी रत्ता ने सर्वप्रथम भगवान शिव के दरबार में पहुंचकर माथा टेका तथा विश्व शांति, जनकल्याण और क्षेत्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।


इस मौके पर गौरव मेहंदी रत्ता ने कहा कि उन्हें मिला यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार का उन पर विश्वास है। इसके लिए वह सर्वप्रथम भगवान का धन्यवाद करते हैं तथा अपने माता-पिता, परिवार और उन सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हर कठिन समय में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने छोटे से छोटे कार्यकर्ता के समर्पण और मेहनत का सम्मान करती है। प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें नामित पार्षद बनाए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सभी जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा नामित आठों पार्षद निर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर नगर निगम बोर्ड को मजबूती से संचालित करेंगे तथा जनहित और विकास से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करेंगे।


इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव कौशिक, डॉ. सतीश कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभोर सेठी, वार्ड-25 के पार्षद पंकज, पूर्व पार्षद धर्मवीर पिंकी, रमेश भटेजा, दिलीप मेहंदी रत्ता, सौरव मिश्रा, सुशांत बत्रा, दिव्यांश शर्मा, पुनीत चौधरी, विवेक कंबोज, सतीजा, नितिन लखानी, गौरव अरोड़ा, नमन बत्रा, अनुराग प्रजापति, भाजपा युवा मंडल अध्यक्ष रामनगर मंडल दिव्यांश चौधरी, प्रशांत कपिल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रामनगर शिव चौक समिति के पदाधिकारियों ने भी नामित पार्षद गौरव मेहंदी रत्ता का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies