
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। धनौरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के सामने भगवानपुर बाईपास मार्ग पर शनिवार को सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार मोनीष (20) पुत्र बिरामपाल निवासी झिड़ियान ग्रांट किसी कारणवश अचानक सड़क की ओर दौड़ पड़ा। इसी दौरान भगवानपुर की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies