
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। किसान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को कैंडल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और लाठीचार्ज के जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

कैंडल मार्च सरदार वल्लभभाई पटेल तिराहा से शुरू होकर गणेशपुर पुल स्थित शिवाजी चौक पर संपन्न हुआ। मार्च में बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए।इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सेठपाल परमार ने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
उन्होंने मांग की कि छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं तथा छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। लोजमो संयोजक सुभाष सैनी कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता, किसान कांग्रेस उनका समर्थन करती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कैंडल मार्च में इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर,प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता, प्रणय प्रताप,सुभाष सैनी, श्रवण गोस्वामी, , मेलाराम प्रजापति, कलीम खान, आदेश सैनी, ठाकुर वीरेंद्र प्रताप, सचिन चौधरी, मनीष परमार, उज्ज्वल शर्मा, मास्टर वीरेंद्र सिंह, अजय शर्मा और रणवीर नागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies