News

7/27/2026 1:42:06 PM

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। धनौरी क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए 19 वर्षीय युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कोतवाली भगवानपुर के झिड़ियान ग्रांट निवासी विरमपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका बेटा मोनित कुमार (19) 25 जुलाई की सुबह अपने साथियों के साथ मजदूरी करने गया था। दोपहर में उनकी बेटे से फोन पर बात भी हुई थी। शाम करीब सात बजे सूचना मिली कि धनौरी स्थित सैनी ढाबे के सामने सड़क हादसे में मोनित गंभीर रूप से घायल हो गया है।सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों के अनुसार स्थानीय लोगों ने बताया कि मोनित का अपने साथियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह सड़क की ओर भागा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies