
दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::
रुड़की। भारत विकास परिषद ‘समर्पण’ शाखा रुड़की की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला और कार्यकारिणी बैठक होटल सेंटर प्वाइंट में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम गायन और भारत माता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। शाखा अध्यक्ष ईं. राकेश गर्ग ने सभी अतिथियों का दुपट्टा, माला और पौधे भेंट कर स्वागत किया, वहीं सचिव सोमेन कर्माकर ने शाखा के सामाजिक कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।


कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्षा मनीषा सिंघल ने कहा कि "सीखने की कोई उम्र नहीं होती।" उन्होंने परिषद के पांच सूत्रों के माध्यम से समाज को संस्कारित करने और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करने का आह्वान किया। प्रांतीय महामंत्री संजय गर्ग ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला, जबकि एडवोकेट प्रीति अग्रवाल ने सिलाई, ब्यूटी पार्लर व कंप्यूटर सेंटर जैसे माध्यमों से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर जोर दिया।


इसके अलावा डॉ. राजीव गोयल ने बाल संस्कार शिविरों, के.के. अरोड़ा ने सामाजिक संपर्क और यश गर्ग ने वित्तीय प्रबंधन पर अपने विचार रखे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों जैसे तीज उत्सव, टीबी उन्मूलन, एनीमिया व सर्वाइकल कैंसर जागरूकता अभियान पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में कई गणमान्य डॉक्टर, बुद्धिजीवी और सदस्य उपस्थित रहे। अंत में दो नए सदस्यों का स्वागत किया गया और कारगिल विजय दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।


इस अवसर पर डॉ श्री मोहन, हर्ष प्रकाश काला, अनीता गुप्ता,प्रो रमा भार्गव, शालिनी प्रकाश,कुसुम काला, आर डी सिंह, दीप्ति कर्माकर, संयोगिता सिंह, प्राची गोयल, मृणालिनी शर्मा,विनय कुमार,कोषाध्यक्ष मनोहर अरोड़ा, रेणु गर्ग, रेखा, वन्दना मोहन, रीना नैथानी, विशाल गोयल, रवि प्रकाश, हेमलता सिंघल, बीना सिंह, राजेश चन्द्रा, आर सी सेतिया शांति सेतिया,, प्रवीण गर्ग, मधुरिमा, रितिका, यू सी सिंघल, डॉ मधुलिका, डॉ संजीव गर्ग, डॉ संगीता गर्ग,अंजुल गर्ग,वसुंधरा अरोड़ा,आदि पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies