News

7/27/2026 7:16:00 PM

कलियर पर कथित टिप्पणी से नाराजगी-सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर विवाद-पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। हिंदू रक्षा दल के कुछ पदाधिकारियों पर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों लोगों ने पिरान कलियर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। उन्होंने मामले में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पिरान कलियर नगर पंचायत प्रतिनिधि सलीम अहमद,रामपुर नगर पंचायत अध्यक्ष परवेज सुल्तान, सभासद प्रतिनिधि गुलफाम साबरी, राशिद अली, अजीम सलमानी और गुलजार चौधरी समेत सैकड़ों लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कलियर की वक्फ बोर्ड की मस्जिद, दरगाह और अन्य धार्मिक स्थलों को अवैध बताते हुए उन्हें तोड़ने तथा कलियर पर चढ़ाई करने जैसी बातें कही हैं।उन्होंने कहा कि पिरान कलियर देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होने के साथ ही सर्वधर्म समभाव का प्रतीक है। इस प्रकार के बयान क्षेत्र के आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर धार्मिक उन्माद फैलाने का कारण बन सकते हैं।आरोप है कि संबंधित लोगों ने इससे पहले भी कलियर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस दौरान नोमी मियां,शादाब, मुत्ताहिद, सोनू कश्यप, सोएब, सद्दाम, अशरफ, नवाब समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies