दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
बहादराबाद। पुलिस ने युवती की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेम प्रसंग में हुए विवाद और आपसी कहासुनी के बाद आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी और शव गंगनहर में फेंक दिया।
पुलिस ने बताया कि 24 जुलाई को अलीपुर निवासी मोमिन ने तहरीर देकर अपनी बेटी शहनुमा की हत्या का आरोप गांव के रहने वाले नावेद और उसके परिजनों पर लगाया था। बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी । पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भगवानपुर चंदनपुर में रिश्तेदार के यहां छिपा है। पुलिस ने आरोपी को भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका शहनुमा से प्रेम संबंध था और कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।एक शादी में डीजे पर डांस को लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था और दोनों के बीच लगातार कहासुनी होती रही। इसी दौरान उसने शहनुमा की हत्या की योजना बना ली।आरोपी ने बताया कि वह प्रेमिका शहनुमा को कलियर के एक होटल में रुका था। अगले दिन सुबह वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और गला दबाकर उसकी हत्या कर शव को गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी नावेद (28) निवासी अलीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।टीम में एसएसआई मनोज गैरोला,एसआई विकास रावत,एसआई हेमदत्त भारद्वाज,कांस्टेबल बलवन्त सिंह, अरुण चमोली, विकास थापा, सतेन्द्र चौधरी,(सीआईयू) वसीम शामिल रहे
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies