News

8/5/2026 2:09:03 PM

नेहरू नगर में कांग्रेस की बैठक: SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं के नाम कटने पर व्यक्त की चिंता, वार्ड वार सौंपी जिम्मेदारियां...


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। एसआईआर (SIR) के विषय को लेकर आज नेहरू नगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास त्यागी की अध्यक्षता एवं यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रणय प्रताप के संचालन में 'एसआईआर कंट्रोल कमेटी' की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम कटने पर गहरी  चिंता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विकास त्यागी ने कहा, "एसआईआर की आड़ में आम जनता और वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटना लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है। प्रशासन की इस लापरवाही से जनता में भारी रोष है। हमारी कमेटी हर एक पात्र मतदाता के हक के लिए लड़ेगी और किसी भी नागरिक का वोट कटने नहीं दिया जाएगा। जल्द ही अन्य सभी वार्डों में भी पार्टी के वरिष्ठ साथियों को प्रभारी नियुक्त कर इस अभियान को और तेज किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित पूर्व राज्य मंत्री मेलाराम प्रजापति ने कहा, "वोट का अधिकार हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिस तरह से खामियां सामने आ रही हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि जनता को उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित करने की साजिश हो रही है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता धरातल पर उतरकर बीएलओ और मतदाताओं से सीधा संपर्क साधेगा और हर संभव मदद उपलब्ध कराएगा।

बैठक का संचालन कर रहे यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रणय प्रताप ने कहा, "युवा कांग्रेस और पार्टी का प्रत्येक सदस्य इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ेगा। हम घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम लिस्ट से न छूटे। जहां भी बीएलओ स्तर पर लापरवाही मिलेगी, वहां हम अधिकारियों से जवाब मांगेंगे और जनता के फॉर्म भरवाने से लेकर उनके नाम जुड़वाने तक का पूरा काम करेंगे। वार्ड एवं बूथ वार सौंपी गईं जिम्मेदारियां बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को वार्ड और बूथ वार जिम्मेदारियां बांटी गईं। सभी प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ और मतदाताओं से तुरंत संपर्क स्थापित करें।

वार्ड नंबर 9, 10, 11 एवं 12: पूर्व राज्य मंत्री मेलाराम प्रजापति वार्ड नंबर 14 एवं 15: ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद वार्ड नंबर 17, 18, 19 एवं 21: मदन पाल भड़ाना, पूर्व पार्षद गुड्डू चौधरी एवं नवीन जैन वार्ड नंबर 35, 36 एवं 37: यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रणय प्रताप ऑब्जर्वर भूमिका: वार्ड नंबर 1 से 26 तक के पूरे कार्य का पर्यवेक्षण (ऑब्जर्वेशन) ऑब्जर्वर के रूप में प्रणय प्रताप करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उज्ज्वल पंडित, हार्दिक त्यागी, सौरभ त्यागी, नवीन जैन, संजय, पूर्व पार्षद गुड्डू, प्रणय प्रताप, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies