दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से कांवड़ पटरी स्थित प्रशासनिक भवन के बाहर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, उत्तर प्रदेश, उत्तरी खंड गंगा, रुड़की द्वारा सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कांवड़ियों को श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हलवा-पूरी का प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से शिवभक्तों की सेवा करते हुए उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि "नर सेवा ही नारायण सेवा है। यदि हम अपने धर्म और मानवता की सेवा करें, तो इससे बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती।"

उन्होंने कहा कि यह सभी का सौभाग्य है कि भगवान शिव के भक्त मां गंगा का पवित्र जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं और उन्हें उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। शिवभक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है और इस प्रकार के आयोजन समाज में सेवा एवं सद्भाव का संदेश देते हैं।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अधिशासी अभियंता विकास त्यागी रहे। उनके नेतृत्व में आयोजित इस सेवा शिविर में अधिशासी अवर अभियंता बीडी धीमान, सहायक अभियंता अर्जुन सिंह, जूनियर इंजीनियर आशीष त्यागी, मुकर्रम अली, सुशील चंद राजपूत सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा पूरे उत्साह और समर्पण के साथ शिवभक्तों की सेवा में योगदान दिया।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies