News

8/7/2026 3:39:35 PM

श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में व्यापार मंडल ने किया भव्य प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वा

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


विशेष आरती के बाद श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद, सेवा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प


रुड़की। सावन मास के पावन अवसर पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल रुड़की के तत्वावधान में सिविल लाइन स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव की विशेष आरती और भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।


आरती के उपरांत मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष और भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।


जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि भगवान शिव की आराधना से आत्मिक शांति के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा और एकजुटता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा निरंतर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


जिला उपाध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी ने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं तथा व्यापार मंडल हमेशा सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता रहा है।नगर अध्यक्ष अनूप राणा ने कहा कि श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में आयोजित विशेष आरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है। नगर महामंत्री राकेश बजाज ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं और भगवान भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। नगर कोषाध्यक्ष योगेश गर्ग ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता से मन को अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है और सामूहिक प्रयासों से ही ऐसे आयोजन सफल बनते हैं।


कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौरभ भूषण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद रस्तोगी, नगर अध्यक्ष अनूप राणा, नगर महामंत्री राकेश बजाज, नगर कोषाध्यक्ष योगेश गर्ग सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies