News

8/7/2026 5:17:53 PM

जायरीनों की राह आसान करने को-प्रशासन-पुलिस और दरगाह प्रबंधन की संयुक्त कार्रवाई-बाजारो से हटाया गया अवैध अतिक्रमण-उर्स/मेले की तैयारियों में जुटा प्रशासन.....

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स/मेले की तैयारियों के तहत गुरुवार को पिरान कलियर में प्रशासन, पुलिस और दरगाह प्रबंधन ने संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की।अभियान के दौरान दरगाह के मुख्य मार्गों समेत कई स्थानों से अवैध कब्जे हटवाए गए, जिससे उर्स के दौरान लाखों जायरीन की आवाजाही सुगम हो सके।


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर चली कार्रवाई में पीपल चौक, टंकी चौक, नवाब बाजार और दरगाह मुख्य मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अस्थायी एवं अनाधिकृत अतिक्रमण को हटाया गया। अधिकारियों ने सड़क और पैदल मार्ग पर फैला सामान हटवाया, जबकि कई दुकानदारों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।तहसीलदार एवं दरगाह प्रबंधक विकास अवस्थी ने बताया कि उर्स मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए अतिक्रमण मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।इस दौरान नायब तहसीलदार मधुकर जैन, एसएसआई राजेश बिष्ट, लेखपाल गुलाफशा, लेखाकार सद्दाम, सुपरवाइजर इंतखाब आलम, राव सारिक नियाज़ी, राव सिकंदर, असलम समेत प्रशासन, पुलिस और दरगाह प्रबंधन के कर्मचारी मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies