News

8/8/2026 5:03:46 PM

धनौरी बंद घर में चोरी का राजफाश-दो चोर गिरफ्तार-चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर-सिक्के और एक लाख रुपये बरामद..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। धनौरी क्षेत्र के रसूलपुर तेलीवाला गांव में बंद मकान में हुई चोरी का पुलिस ने राजफाश करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, सिक्के और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की है। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


रसूलपुर तेलीवाला निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सोमवार सुबह वह धनौरी स्थित अपनी दुकान पर चला गया था। कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी मकान के मुख्य गेट पर ताला लगाकर रुड़की दवाई लेने चली गई थी। दोपहर में जब वह वापस लौटी तो मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे मिले तथा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलने पर प्रदीप कुमार भी अपने भाई के साथ घर पहुंचा। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे फसल की बिक्री के करीब दो लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर और अन्य कीमती सामान गायब था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्धों की जानकारी जुटाते हुए शुक्रवार को अभय सैनी निवासी टाटा पट्टी थाना भगवानपुर और आदित्य सैनी निवासी रसूलपुर तेलीवाला को हद्दीपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवर, सिक्के और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में धनौरी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार और इसरार अली शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies