
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। कांवड़ मेले में सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक संगठन भी पूरे श्रद्धा से शिवभक्तों की सेवा में जुटे हैं। रविवार को इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर द्वारा ढंडेरा में शिवभक्तों को केले वितरित किए गए। इस दौरान इंटक जिलाध्यक्ष ने कहा कि सच्चे मन से की गई सेवा ही असली सेवा है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर सैकड़ों मील की दूरी तय कर शिवालयों को पहुंच रहे कांवड़िए भगवान शिव के असली भक्त हैं।
इसलिए कांवड़ियों की सेवा ही भगवान शिव की असली सेवा है। केले का प्रसाद वितरित करने के बाद इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने स्वास्तिक भोजनालय की ओर से चलाए जा रहे कढ़ी चावल के भंडारे में भी अपनी सेवाएं दी। उन्होंने कहा कि शहर देहात में जगह-जगह सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों द्वारा की जा रही शिवभक्तों की सेवा सराहनीय है।
शिव भक्ति का संदेश देने के साथ ही कांवड़ मेला सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का भी बड़ा माध्यम बना हुआ है, जो सभी के लिए खुशी और गौरव की बात है। इस अवसर पर स्वास्तिक भोजनालय की ओर से शिवकुमार, दीपक, मुकेश, अमित, रोहित, विशाल, सुमित, विपिन कुमार, विपिन शर्मा, रितिक देवेश शर्मा, महेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।


© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies