दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स/मेले को सकुशल संपन्न कराने को लेकर रविवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने क्षेत्र के सभासदो और गणमान्य लोगों के साथ बैठक की।बैठक में उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, शांति और यातायात व्यवस्था समेत मेले को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। 
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने कहा कि उन्होंने लोगो से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और उर्स को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने उर्स की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों से सुझाव भी मांगे।सभी ने पुलिस को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि उर्स के दौरान पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को सुचारु रखने में सहयोग किया जाएगा।इस दौरान एसएसआई राजेश सिंह बिष्ट और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies