
नवनियुक्त पार्षद मनोज मेहरा को भी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर दी बधाई
शिव कॉम्प्लेक्स स्थित कैंप कार्यालय पर जुटे भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से हाल ही में घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में जिम्मेदारी मिलने पर तेज सिंह सैनी और पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का स्वागत किया गया। इसके साथ ही नगर निगम में नवनियुक्त पार्षद मनोज मेहरा का भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

सिविल लाइंस स्थित शिव कॉम्प्लेक्स में भाजपा नेता संजीव कक्कड़ के कैंप कार्यालय पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में तेज सिंह सैनी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

वहीं नगर निगम में मनोज मेहरा को पार्षद की जिम्मेदारी मिलने पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने संगठन के सक्रिय और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन को और मजबूत करने का काम किया है। नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व मेयर प्रत्याशी महेंद्र काला, जल सिंह सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश शर्मा, पूर्व महामंत्री मुकेश यादव, पार्षद धीरज पाल, संजय कक्कड़,संदीप वर्मा, चरणजीत खोखर,संजय सैनी,सुधीर जाटव,हेमंत मेंहदीरत्ता, राहुल गर्ग,राहुल कक्कड़, समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies