
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। स्वच्छता अभियान के तहत गुरुवार को कलियर पुलिस ने क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों और निर्माणाधीन कोतवाली परिसर में सफाई अभियान चलाया। टीम ने सदन चौक के पास समेत आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र किया और उसका नियमानुसार निस्तारण कराया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के साथ ही लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने निर्माणाधीन कोतवाली कलियर परिसर में भी सफाई की। अभियान में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के साथ कोतवाली का पुलिस स्टाफ शामिल रहा।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies