
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
रुड़की। देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत वातावरण में भाजपा जिला रुड़की की ओर से जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के संयोजक संजय अरोड़ा रहे। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक के हृदय में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना है। तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर लगातार मजबूत हो रहा है और विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि तिरंगा करोड़ों देशवासियों की भावनाओं, त्याग, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। यात्रा का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति गौरव की भावना को और मजबूत करना है।
रुड़की मेयर अनीता देवी अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि तिरंगा हमें एकजुटता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देता है।तिरंगा यात्रा के दौरान मार्ग में लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।

यात्रा में भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, राज्य मंत्री आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, अजीत सिंह, सागर गोयल, संजय अरोड़ा, संजीव तोमर, सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, भीम सिंह, सतीश सैनी, तेज सिंह, नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा, आकाश गौतम, सुशील रावत, अंकित गौतम, कदम सिंह, पवन तोमर, विभोर सेठी, आदित्य रोड, विकास प्रजापति, धीर सिंह, नीलकमल शर्मा, बृजमोहन सैनी, गुरजिंदर सिंह, सुमित अग्रवाल, संदीप पुरी, संजय पाल, नरेश शर्मा, सुरेश सैनी, महेंद्र काला, संजीव कक्कड़, राजेश सैनी, आकाश दीप पंडित, रोमा सैनी, सावित्री मंगला, ममता राणा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies