दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। हजरत साबिर पाक रहमतुल्लाह अलैह के 758वें सालाना उर्स का आगाज चांद दिखाई देने के बाद परंपरागत मेहंदी डोरी की रस्म के साथ हो गया है। रस्म को लेकर दरगाह साबिर पाक में अकीदतमंदों की भारी भीड़ है। दरगाह परिसर समेत आसपास के बाजारों में रौनक बनी हुई हैं।

शुक्रवार शाम को चांद दिखाई देने के बाद ईशा की नमाज के बाद सज्जादानशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुसी, शाह यावर एजाज साबरी और परिवार के अन्य सदस्य दरगाह साबिर पाक से अपने कदीमी घर शाह खालिक मियां के यहां पहुंचगे। यहां से सिर पर मेहंदी, डोरी की थाल, संदल और प्रसाद लेकर कव्वालों के साथ दरगाह साबिर पाक के लिए रवाना होंगे। जुलूस के दरगाह पहुंचने पर परंपरागत तरीके से मेहंदी डोरी और संदल पेश किया जायगा तथा देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ की जाएगी।
इसके बाद शाह अली एजाज साबरी और शाह यावर एजाज साबरी ने अकीदतमंदों को मेहंदी डोरी प्रसाद के रूप में वितरित करेंगे। इस दौरान कव्वाल सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बनायेगे। रस्म में बड़ी संख्या में जायरीन और अकीदतमंद मौजूद है।उर्स को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। दरगाह और मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं मेहंदी डोरी की रस्म के दौरान जायरीनों की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है।मेहंदी डोरी की रस्म के बाद उर्स में छोटी रोशनी, बड़ी रोशनी, कुल शरीफ और गुस्ल शरीफ समेत अन्य प्रमुख रस्में अदा की जाएंगी।इस दौरान शाह खालिक मियां, शाह सुहैल मियां, शाह गाजी, शाह असद साबरी, सफीक साबरी, मुनव्वर अली साबरी, यासिर एजाज, नासिर, सूफी राशिद साबरी, सूफी इसरार साबरी, नोमी मियां, सलीम, हैदर हबीब, आदिल हबीब, गुलशाद सिद्दीकी,नामिर साबरी, रहीम साबरी समेत बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies