
दैनिक रुड़की (इकराम अली)::
पिरान कलियर। मेंहदी डोरी की रस्म के साथ दरगाह साबिर पाक का 758वां सालाना उर्स/मेला शुरू हो गया है। उर्स में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। इसी बीच मेन गेट के पास कुछ युवकों ने एक महिला के साथ अभद्रता कर दी। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए मनचलों का विरोध किया और मौके पर ही उनकी जमकर धुनाई कर दी।
महिला के इस तेवर को देखकर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ बढ़ती देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेन गेट के पास कुछ युवक किसी बात को लेकर एक महिला से उलझ गए और महिला के साथ अभद्रता करने लगे।महिला ने पहले इसका विरोध किया, लेकिन जब युवक अपनी हरकत से बाज नहीं आए तो उसने खुद ही उन्हें सबक सिखाने की ठान ली।
और महिला ने मौके पर ही युवकों की धुनाई शुरू कर दी।महिला द्वारा मनचलों की धुनाई किए जाने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ बढ़ती देख युवक वहां से भाग निकले। घटना को लेकर काफी देर तक मौके पर चर्चा होती रही। महिला की हिम्मत और सूझबूझ की मौके पर मौजूद लोगों ने भी सराहना की।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies