News

8/15/2026 6:50:56 PM

लड्डू गोपाल जी को साथ लेकर कलियर पहुंचा मोहाली का परिवार-लोगों ने खिंचवाई तस्वीरें...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक का सालाना उर्स/मेला शुरू होने के साथ ही देश के कोने-कोने से जायरीन जियारत के लिए पिरान कलियर पहुंच रहे हैं। उर्स के दौरान कलियर में श्रद्धालुओं की आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।

शनिवार को पंजाब के बालेंगी मोहाली-चंडीगढ़ से एक परिवार दरगाह साबिर पाक की जियारत के लिए पिरान कलियर पहुंचा। परिवार अपने साथ भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल जी को भी लेकर आया।परिवार की मुखिया रूबी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य जियारत के लिए कलियर आ रहे थे। ऐसे में लड्डू गोपाल जी को घर पर अकेला छोड़ना उन्हें उचित नहीं लगा,इसलिए वह उन्हें भी अपने साथ लेकर आई हैं। उन्होंने बताया कि लड्डू गोपाल जी उनके परिवार का हिस्सा हैं और उनकी धार्मिक आस्था से जुड़े हुए हैं। परिवार जब भी धार्मिक यात्रा पर जाता है, तो उन्हें अपने साथ रखने का प्रयास करता है।रूबी ने बताया कि उनका परिवार पहले भी पिरान कलियर आता रहा है। यहां पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा लगता है और उर्स के दौरान कलियर का माहौल उन्हें विशेष रूप से आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि लड्डू गोपाल जी को साथ लेकर कलियर पहुंचने से परिवार के लिए यह यात्रा और भी खास हो गई है।परिवार के साथ लड्डू गोपाल जी को देखकर वहां मौजूद जायरीनों और अन्य लोगों में भी उत्सुकता देखने को मिली। कई लोगों ने परिवार से बातचीत की और लड्डू गोपाल जी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस दौरान लोगों ने इस अनूठे दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद किया। परिवार ने दरगाह साबिर पाक में जियारत कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।इस दौरान ज्योति, अंजू,संजोति, रानी समेत अन्य परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies