News

8/16/2026 7:02:28 AM

आज 16 अगस्त दिन रविवार कैसा रहेगा आपका राशिफल आईए जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वाणी में मधुरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए नौकरी में बदलाव के योग बन सकते हैं। आय के स्रोत बढ़ने और तरक्की के अवसर मिलने की संभावना है। परिवार की स्थिति बेहतर होगी और माता-पिता के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और रिश्तों में मधुरता बनाए रखें।


वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ने के अवसर मिलेंगे। किसी प्रिय मित्र से उपहार मिल सकता है। आत्मविश्वास बना रहेगा और घर पर किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाहन सुख में वृद्धि के योग हैं और परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा।


मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का मन आज अशांत रह सकता है और धैर्य की कमी महसूस हो सकती है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें और वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकता है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन माता से आर्थिक सहयोग और मित्रों के माध्यम से कारोबार में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।


कर्क राशि

कर्क राशि वालों के मन में आशा और निराशा के भाव रह सकते हैं। नौकरी से जुड़ी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने मित्रों से दोबारा संपर्क हो सकता है। पढ़ाई और खानपान पर ध्यान दें। फिजूलखर्ची से बचना जरूरी है, वरना कर्ज बढ़ सकता है।


सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज भवन या संपत्ति से जुड़े सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और परिजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी बुजुर्ग से आर्थिक लाभ मिल सकता है, हालांकि दिनभर भागदौड़ अधिक रहेगी। शिक्षा में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं और जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।


कन्या राशि

कन्या राशि वालों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरी में पदोन्नति और मान-सम्मान बढ़ने के योग हैं। शासन और प्रशासन का सहयोग मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और नकारात्मक विचारों से बचें। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। संतान पक्ष की किसी गलती से मन परेशान हो सकता है।


तुला राशि

तुला राशि के जातकों का मन अशांत रह सकता है। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। बचपन के किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है और यात्रा के बाद लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें। कारोबार में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध से बचें, क्योंकि जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। संतान पक्ष से सुखद परिणाम मिल सकते हैं और पुराने मित्र से दोबारा संपर्क हो सकता है। कपड़ों पर खर्च बढ़ सकता है। परिजनों के साथ मतभेद से बचें और नकारात्मक विचारों पर नियंत्रण रखें। मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार और नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद कम होने की संभावना है।


धनु राशि

धनु राशि के जातक आज मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं और आय में वृद्धि की संभावना है। हालांकि रोजमर्रा के कार्यों में परेशानियां आ सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए भगवान शिव की आराधना करना शुभ रहेगा।


मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और यह यात्रा लाभदायक हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। संपत्ति या भवन से आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।


कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों में आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग हैं। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है और स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है और परिवार के साथ समय बिताना लाभदायक रहेगा।


मीन राशि

मीन राशि के विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ की संभावना है। कारोबार में वृद्धि होगी, हालांकि खर्च भी अधिक रह सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा और मानसिक शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies