News

8/16/2026 10:54:20 AM

आवास विकास समता पार्क में तीज महोत्सव की धूम, महिलाओं ने जमकर किया डांस; रिचा पंवार ने दिया एकजुटता का संदेश

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। आवास विकास स्थित समता पार्क में हरियाली तीज के अवसर पर भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महिलाओं ने झूला झूलने के साथ तीज के गीतों पर जमकर डांस किया और तंबोला, अंताक्षरी व म्यूजिकल चेयर सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

तीज महोत्सव का आयोजन पूर्व एमएलसी चौधरी गजे सिंह की पुत्रवधू तथा युवा समाजसेवी दीपक पंवार की धर्मपत्नी रिचा पंवार के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने चाट-पकौड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं तथा प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम की संयोजिका रिचा पंवार ने कहा कि तीज केवल उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं की एकजुटता, आपसी प्रेम और सम्मान का प्रतीक भी है। आज के समय में महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है। महिलाओं को एक-दूसरे का सहारा बनकर मजबूती से खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल बढ़ाना और एक-दूसरे का हौसला बढ़ाना है।


कार्यक्रम में शिक्षा पंवार, माया देवी, कोमल चौधरी, प्रतीक्षा, कमलेश, साविता त्यागी, मीनाक्षी गोयल, कमलेश रानी, साक्षी, शिवानी, अनाया, योगिता, आरती, भावना, नंदिनी, विभोर, वंदना, प्रियंका, वर्षा एवं राधिका सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि तीज महोत्सव ने उन्हें एक साथ मिलकर पर्व मनाने और खुशियां साझा करने का अवसर दिया।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies