News

8/16/2026 11:56:58 AM

स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर समर्पण महिला शाखा का भव्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बांधा समां...



दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

रुड़की। स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के अवसर पर समर्पण महिला शाखा द्वारा साकेत स्थित हार्मिलाप धर्मशाला में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद देशभक्ति, लोक संस्कृति, नृत्य और संगीत का अनोखा संगम देखने को मिला।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा एवं उनकी पत्नी मनीषा बत्रा की मनमोहक प्रस्तुति रही। दोनों ने “क्या खूब लगती हो” गीत पर शानदार नृत्य किया, वहीं मंत्री ने “यह देश है वीर जवानों का” गीत गाकर पूरे माहौल को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।


आयोजन में अंताक्षरी, तंबोला, लोकनृत्य और स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था रही। संस्था की संरक्षक पूजा गुप्ता ने लोकगीत पर नृत्य कर उत्साह बढ़ाया और कहा कि समर्पण परिवार के साथ जुड़कर हमेशा अपनेपन का अहसास होता है। अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, महामंत्री प्रीति अग्रवाल ने संस्था के सामाजिक व सांस्कृतिक संकल्प को दोहराया और कोषाध्यक्ष बबीता यादव ने कार्यक्रम का सफल संयोजन किया। इस अवसर पर निशी चौहान, संजय अरोड़ा, आशीष केसरी सहित महिला व पुरुष शाखा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies