News

8/16/2026 4:55:50 PM

उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण और समान वेतन की मांग, अनुबंध थोपने पर आंदोलन की चेतावनी

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ एटक की पूर्व निर्धारित बैठक विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक घनश्याम नौटियाल ने की, जबकि संचालन दीपक शांडिल्य ने किया। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं संगठन के पदाधिकारियों के समक्ष रखीं।


बैठक में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कर्मचारियों ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और नैनीताल हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद शासन और प्रबंधन की ओर से बार-बार कर्मचारियों को अनुबंध प्रक्रिया के लिए बाध्य किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।


प्रधान महामंत्री ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संगठन की ओर से आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। संरक्षक विनोद ध्यानी ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों की लड़ाई में संगठन तन, मन और धन से उनके साथ खड़ा है। अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की जो भी समस्या न्यायसंगत है, उसके समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती से प्रयास करेगा।


मसरूर अली ने संगठन की कार्यशैली और कर्मचारियों के हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि एकजुटता के बल पर समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण के आदेश को प्रभावी रूप से लागू कराया जा सकता है।


बैठक में कर्मचारियों ने अनुबंध थोपे जाने का भी कड़ा विरोध किया। संगठन पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों पर जबरन अनुबंध थोपने का प्रयास किया गया तो संगठन आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा।


इस दौरान संजीव चौहान, अंकित सैनी, भारत सिंह रावत, राजीव कश्यप, मुकेश वर्मा, नीरज कपिल, बृजेश शर्मा, सर्वेश कुमार, आलोक शांडिल्य, पंकज वर्मा, नाथीराम, मयंक चौहान, सचिन, दीपक गोनिया, दीपक नेगी, मुकेश कश्यप, मसरूर आलम, नसीम, सौरव कौशिक, कुलदीप शर्मा, अनुज चौहान, संदीप कुमार, योगेश कुमार, असलम, पवन सिंह, निर्भय कुमार, दिगंबर ध्यानी, योगेंद्र कुमार, विकास गुप्ता, रविंद्र कुमार, रामचंद्र पाल, संजय धीमान, कैलाश, अरुण शर्मा, सतवीर शर्मा, यशवंत सिंह, रणधीर आदि मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies