News

8/16/2026 6:20:43 PM

शहीदों की स्मृति में रोशन हुए दीप, नगर निगम के ‘एक दीप शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम रुड़की की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘एक दीप शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वट वृक्ष सुनहरा, धीर सिंह रोड सहित निर्धारित स्थान पर आयोजित दीपदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी और रुड़की की महापौर अनीता अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों एवं स्थानीय लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दीपों से जगमगाए कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारें और देश की एकता, अखंडता तथा विकास के लिए अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में पवन तोमर, महेंद्र काला, देशबंधु सैनी, राजेंद्र चौधरी, रामगोपाल कंसल, रामगोपाल शर्मा, नीलकमल शर्मा, धर्मवीर, पिंकी, सागर गोयल, राजन गोयल, आदर्श गुप्ता, बीएल अग्रवाल, दिनेश धीमान, अशोक आर्य, सोनू कश्यप, संजय कश्यप, कुलदीप सूर्यवंशी, संजय सैनी, सत्यपाल सिंह, ईश्वर सिंह, रघुवीर सिंह, हरपाल सैनी, संजय मल्होत्रा, बृजमोहन सैनी, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा, संदीप पुरी, चंद्रभान आजाद, अभिषेक चौधरी, अमजद अली, मनसब अली, अजीत मधुकर जाटव, डॉ. टेक वल्लभ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।सभी ने दीपदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश की स्वतंत्रता, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies