
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। एलायंस क्लब रुड़की की फेस्टिवल मीटिंग स्थानीय होटल में धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित की गई। कार्यक्रम में क्लब के 55 सदस्य मौजूद रहे, जबकि 10 नए सदस्यों को क्लब की सदस्यता दिलाते हुए उनका इंडक्शन किया गया। चार प्रमुख पर्वों—तीज, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी—को एक साथ मनाकर कार्यक्रम को यादगार बनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान छह बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने गिटार वादन, नृत्य तथा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। इसके बाद क्लब सदस्यों ने भी देशभक्ति गीतों पर सामूहिक रूप से उत्साहपूर्वक भागीदारी की और कार्यक्रम में जमकर आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन सुरभि भार्गव ने किया। जिला गवर्नर अनीता गुप्ता और इंटरनेशनल समिति चेयरपर्सन अरविंद गुप्ता ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई और उनका स्वागत किया। दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि नए सदस्यों के जुड़ने से क्लब की सामाजिक सेवा गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
पूरे कार्यक्रम को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पर्वों की विविधता, बच्चों की प्रस्तुतियों और देशभक्ति के रंग ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर देशभक्ति गीतों पर उत्साह के साथ जश्न मनाया।
इस अवसर पर सुरभि भार्गव, पुनीत भार्गव, मनु गोयल, नेहा सिंह, श्वेता अग्रवाल, दिव्या गुप्ता, विवेक गुप्ता, डॉ. ऋषभ जैन, डॉ. संजीव अग्रवाल, अजय कंसल, अध्यक्ष योगेश गोयल सहित क्लब के काफी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies