News

8/18/2026 7:18:24 PM

कलियर-धनौरी मार्ग पर जंगली हाथियों की दस्तक, मचा हड़कंप-वन विभाग की टीम ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान-राहगीरों की भीड़ हटाकर मार्ग डायवर्ट किया..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कलियर और धनौरी के बीच मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे चार जंगली हाथी दिखाई दिए। हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा को देखते हुए मार्ग पर जुटी राहगीरों की भीड़ को हटाया गया और यातायात को डायवर्ट कर दिया गया।


जानकारी के अनुसार कलियर-धनौरी मार्ग पर सड़क के किनारे चार जंगली हाथियों को देखकर राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के वन दरोगा इंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने पुलिस टीम के साथ राहगीरों और लोगों की भीड़ को मौके से हटाया। किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए मार्ग को भी डायवर्ट कर दिया गया।वन दरोगा इंदर सिंह ने बताया कि चार जंगली हाथियों के सड़क किनारे पहुंचने की सूचना मिली थी। टीम हाथियों को आबादी क्षेत्र की ओर जाने से रोकने का प्रयास कर रही है। जल्द ही हाथियों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर जंगल की ओर भेजने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान वन दरोगा गुरमीत सिंह, वन आरक्षी सौरभ सैनी, अनुज कुमार, नितेश कुमार सहित वन विभाग और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies