
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल की ओर से मारवाड़ी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में करीब 120 छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता गर्ग ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता, उचित देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी।

डॉ. संगीता गर्ग ने छात्राओं को बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने इस दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, खानपान, व्यक्तिगत स्वच्छता और किन गलतियों से बचना चाहिए, इसकी जानकारी दी। छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं से जुड़े सवाल पूछकर विशेषज्ञ से समाधान प्राप्त किए।

कार्यक्रम की परियोजना अध्यक्ष गरिमा चड्ढा के साथ क्लब सदस्य अंजू कुमार, वंदना मित्तल और मेघा अग्रवाल मौजूद रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल, अन्नू शर्मा और रितु यादव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया। क्लब की ओर से विद्यालय प्रबंधन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर रोटरी क्लब रुड़की सेंट्रल की ओर से सभी 120 छात्राओं को फ्रूटी और बिस्किट के पैकेट वितरित किए गए।क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़ी सही और वैज्ञानिक जानकारी देना उनके बेहतर स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मविश्वास के लिए बेहद जरूरी है। जागरूकता कार्यक्रम इसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies