News

8/21/2026 5:13:32 PM

शेफ़ील्ड स्कूल में विद्यार्थियों को करियर निर्माण के दिए टिप्स-रुचि और क्षमता के अनुसार करियर चुनने की दी सलाह..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::



पिरान कलियर। शैफील्ड स्कूल बेडपुर में कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘भविष्य के करियर’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का आयोजन द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) हरिद्वार चैप्टर की ओर से किया गया।


शेफ़ील्ड स्कूल में आयोजित कार्यशाला में ICAI हरिद्वार चैप्टर के चेयरमैन सीए अंकुर अग्रवाल और कोऑर्डिनेटर सीए सारिका ने विद्यार्थियों को करियर से जुड़ी जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रुचि, क्षमता और योग्यता के अनुसार करियर चुनने की सलाह दी। साथ ही उच्च शिक्षा, विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों और रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राहुल विश्नोई ने कहा कि देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका है। विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। निदेशक डीके शर्मा ने कहा कि युवाओं को केवल नौकरी पाने पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि अपने कौशल को विकसित कर भविष्य में रोजगार देने वाला बनने का प्रयास करना चाहिए।प्रधानाचार्य डॉ. रुचि रावत ने कहा कि सही समय पर करियर की जानकारी और उचित निर्णय विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा दे सकता है। उन्होंने ICAI हरिद्वार चैप्टर से आए अतिथियों का आभार जताया।कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।इस अवसर पर विनय, स्वाति, अंकुश, शिवानी और प्राची सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies