News

8/21/2026 11:49:22 PM

कांवड़ पटरी पर भीषण सड़क हादसा-तीन युवकों की मौत-छह घायल...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। कांवड़ पटरी रोड पर रुड़की और बाजूहेड़ी के बीच शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांवड़ पटरी पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई। इसी दौरान पीछे से आ रही अन्य बाइकें भी दुर्घटनाग्रस्त बाइकों से टकरा गईं। कुछ ही देर में सड़क पर चारों बाइकें क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थीं और घायल युवक सड़क पर पड़े थे।हादसे की सूचना मिलते ही कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी और रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया। तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया।जबकि छह घायलों का उपचार शुरू किया गया। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेज दिए हैं। पुलिस मृतकों और घायलों की पहचान कराने में जुटी है। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों को भी सूचना दी जा रही है।सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे के पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies