News

8/22/2026 6:58:21 PM

नगर निगम कर्मचारियों को बांटे 100 छाते, बारिश में मिली राहत

दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::


रुड़की। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में जुटे नगर निगम के कर्मचारियों को बारिश के मौसम में राहत देने के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब रुड़की की ओर से सामाजिक पहल की गई। क्लब ने नगर निगम के वार्ड संख्या एक, तीन, सात और आठ में कार्यरत कर्मचारियों को 100 छाते वितरित किए।

कार्यक्रम का आयोजन पीडीसी सुजाता आहूजा के सौजन्य एवं आर्थिक सहयोग से किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने उनके सहयोग के लिए आभार जताया। इस दौरान क्लब की ओर से कर्मचारियों को अपने हाथों से छाते भेंट किए गए।

इस अवसर पर पीडीसी सुजाता आहूजा, क्लब अध्यक्ष संगीता परूथी, सचिव उपासना मित्तल, चंचल वधवा, सोनिया चांदनी, गगन धामी और रजनी नागपाल मौजूद रहीं।क्लब सदस्यों ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी विपरीत मौसम में भी शहर की सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लगातार कार्य करते हैं। बारिश के दौरान उन्हें छाते उपलब्ध कराना उनके प्रति सम्मान और सहयोग का छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मचारियों की सुविधाओं और सुरक्षा का ध्यान रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने क्लब की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। क्लब पदाधिकारियों ने भविष्य में भी जनसेवा से जुड़े कार्यों को जारी रखने की बात कही।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies