News

8/22/2026 7:05:30 PM

रुड़की में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 307 चालान और 60 वाहन सीज

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::


रुड़की। एआरटीओ प्रवर्तन कृष्ण चंद्र पलाड़िया के नेतृत्व में उप संभाग रुड़की क्षेत्र में 21 और 22 अगस्त को दो दिवसीय सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान इंटरसेप्टर प्रभारी हरीश रावत, सचलदल प्रभारी नारसन नवीन चंद्र तथा सचलदल भगवानपुर प्रभारी भंडारी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की जांच की गई।दो दिनों की कार्रवाई में परिवहन विभाग की टीम ने कुल 307 चालान किए, जबकि 60 वाहनों को सीज किया गया। वहीं, ड्रिंक एंड ड्राइव के तीन मामलों में भी वाहनों को सीज किया गया।परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies