News

8/23/2026 6:46:35 AM

आज 23 अगस्त दिन रविवार कैसा रहेगा आपका राशिफल जानते हैं मेष से मीन तक का राशिफल ज्योतिष आचार्य पंडित रजनीश शास्त्री से....


दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::

मेष राशि::धीरे-धीरे अच्छे दिनों की तरफ बढ़ रहे हैं, स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है, थोड़ा नेगेटिविटी है लेकिन अच्छी है। संतान को लेकर के मन परेशान चल रहा है, लेकिन अब वह अच्छी स्थिति में है आपका संतान। व्यापारिक स्थिति आपकी अच्छी है, निवेश करने की स्थिति में हैं और कर लीजिए। काली जी को प्रणाम करना शुरू होगा।


वृषभ राशि::थोड़ा बचकर पार करिए, परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, चोट-चपेट लग सकता है। वाहन धीरे चलाएं, कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान बहुत अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। निवेश अभी मत करिएगा, लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।


मिथुन राशि::स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए, लग्न का मंगल अच्छा नहीं है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है, व्यापारिक स्थिति अच्छी है और निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय दिखाई पड़ रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ होगा।


कर्क राशि::थोड़ा सा स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां परेशान करेंगी, लेकिन बड़ा उत्तम समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी दूरी बनी हुई है और व्यापारिक स्थिति आपकी बहुत अच्छी है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।


सिंह राशि::भावनाओं में बह के कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी है। निवेश के लिए बड़ा ही उपयुक्त समय है ये। सूर्य को जल देना शुभ होगा।


कन्या राशि::कन्या राशि की स्थिति मिला-जुला है। भाग्य साथ देगा। बहुत समाज में सराहे जाएंगे। लेकिन बड़े अधिकारियों के कोपभाजन के शिकार हो सकते हैं। पिता से थोड़ी दूरी दिख रही है। बाकी आपकी स्थिति व्यापारिक और स्वास्थ्य की स्थिति लगभग ठीक-ठाक है। सूर्य को जल देना और तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।


तुला राशि::पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा और लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।


वृश्चिक राशि::धन का आगमन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। निवेश अभी मत करिएगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।


धनु राशि::सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में होंगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है। प्रेम विवाह की तरफ जा रहा है या जो जीवनसाथी में प्यार ढूंढ रहे थे, वह प्यार आपको मिल रहा है। स्वास्थ्य-प्रेम-व्यापार बहुत ही अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।


मकर राशि::चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रेम संतान में सुधार हो चुका है, व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।


कुंभ राशि::आय के नए मार्ग बनेंगे। पुराने मार्ग से भी पैसे आएंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वंडरफुल टाइम। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।


मीन राशि ::कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies