
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना)::
धनौरी। पतंजलि मंडल क्षेत्र स्थित हरी आश्रय कॉलोनी में विधानसभा संयोजक मुनीश कुमार सैनी के नेतृत्व में रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं की भारी भीड़ के चलते कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मुनीश सैनी को रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान का संदेश दिया। मुनीश सैनी ने महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है। क्षेत्र की मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षा सूत्र का विशेष महत्व है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करने के साथ समाज में प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुड़की डॉ. मधु सिंह, जिला महामंत्री सागर गोयल, मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज पाल, ओबीसी मोर्चा के आदित्य रोड, सावन कुमार, मुकेश रोड, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम देवी, नीतू त्यागी, अभिनव सैनी, सतेंद्र गिरी, डॉ. तिरवेश सैनी, अनिल गिरी, सीखा, अमन गिरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies