News

8/25/2026 5:16:56 PM

उर्स मेले में दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे और चाकू चले..

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। उर्स मेले में सोमवार देर रात अब्दाल साहब रोड पर साबरी बाग के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लंढौरा निवासी साबाज अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने साथियों के साथ मेले में आया था। रात करीब 10 बजे अब्दाल साहब की ओर जाते समय साबरी बाग के पास कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद आठ-दस लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व चाकू से हमला कर दिया।साबाज के मुताबिक आरोपियों ने उसके सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया और जमीन पर घसीटकर मारपीट की।आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने करीब दस लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies