भाई-बहन के रिश्ते से बड़ा कोई रिश्ता नहीं: सचिन गुप्ता
दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है रिश्तों की दौलत: उदय सिंह
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर की ओर से बुधवार को रक्षा बंधन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ढंडेरा में आयोजित समारोह में बहनों ने इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता को राखी बांध कर हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। साथ ही दोनों की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान इंटक जिलाध्यक्ष उदय सिंह पुंडीर ने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते से बड़ा कोई रिश्ता नहीं है। 
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि दुनिया में सबसे बड़ी दौलत रिश्तों की है। संसार में इससे बढ़कर कोई दौलत नहीं है। निधि राणा ने कहा कि भाई से बढ़कर बहन के लिए कोई दौलत नहीं है। इस अवसर पर रिंकल पुंडीर, ऊषा, नीमा बिष्ट, प्रभा ध्यानी, बीना कंडारी, उर्मी राणा, नीलम, अनिता, पूनम, रेखा, रजनी, देवेश शर्मा, जसवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies