News

8/27/2026 3:47:08 PM

रायसी में रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित, जिला पंचायत अध्यक्ष ने बहनों से राखी बंधवाकर सुरक्षा और स्वाभिमान का लिया संकल्प...


दैनिक रुड़की (योगराज पाल):::

 रायसी। रायसी स्थिति राजमहल पैलेस में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी उर्फ किरण चौधरी की ओर से भव्य 'रक्षा सूत्र कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रायसी क्षेत्र की बहनों ने पूरे उत्साह, स्नेह और विश्वास के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष की कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधा और उनके दीर्घायु होने की कामना की।


इस भावुक और गरिमामयी अवसर पर राजेंद्र चौधरी उर्फ किरण चौधरी ने बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह केवल एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, अटूट विश्वास और अपनत्व का पवित्र रिश्ता है। बहनों से मिला यह निश्छल स्नेह मेरे लिए अनमोल है।"


उन्होंने बहनों की सुरक्षा और स्वाभिमान का संकल्प दोहराते हुए आगे कहा कि बहनों का यह प्यार उनके सम्मान, सुरक्षा और हर सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। बहनों का यह आशीर्वाद और स्नेह जीवनभर उनके लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।


कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं की भारी उपस्थिति रही और पूरा माहौल भाई-बहन के इस पावन त्योहार के आनंद से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में भगत सिंह, अमित चौहान, सुमन राठौर, सुखविंदर सिंह, चंद्रा सैनी,  अभिषेक रायसी, विपिन भूरा आदि भी शामिल थे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies