
दैनिक रुड़की (योगराज पाल)::
रुड़की। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर सिविल लाइंस स्थित कुंदन गणपति स्वीट्स पर मिठाई खरीदने के लिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में ग्राहक मिठाई व विशेष रक्षाबंधन की मिठाइयां खरीदने पहुंचे।

प्रतिष्ठान के स्वामी अरविंद कश्यप और कुणाल कश्यप ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व को देखते हुए ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर खास तौर पर शुद्ध देसी घी से तैयार किया जाने वाला घेवर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य मिठाइयों की शुद्धता और गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उनका प्रतिष्ठान 50 वर्षों से अधिक समय से ग्राहकों की सेवा कर रहा है और रुड़की ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों और पूरे क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए पहचान बना चुका है। त्योहारों के दौरान ग्राहकों का बढ़ता विश्वास और प्यार उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है।
अरविंद कश्यप और कुणाल कश्यप ने कहा कि जिस तरह से वर्षों से जनता और ग्राहकों का प्यार उन्हें मिलता आया है, वह आगे भी इसी तरह बना रहे। उन्होंने ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका प्रयास हमेशा यही रहेगा कि लोगों को शुद्धता, स्वाद और विश्वास के साथ मिठास उपलब्ध कराई जाए।

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर प्रतिष्ठान पर उमड़ी भीड़ इस बात की गवाही देती नजर आई कि त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और ग्राहक अपनी पसंदीदा मिठाइयां खरीदने के लिए बाजार का रुख कर रहे हैं।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies