News

8/28/2026 8:55:14 PM

बारिश ने बिगाड़ा उर्स मेले का रंग-झूला-सर्कस मैदान जलमग्न-14 रबीउल अव्वल के अहम बाजार पर भी संकट-झूला सर्कस ठेकेदार और दुकानदारों की बढ़ी चिंता..


दैनिक रुड़की (इकराम अली):::

पिरान कलियर। साबिर पाक के सालाना उर्स में शुक्रवार देर शाम हुई बारिश ने मेला व्यवस्थाओं की एक बार फिर पोल खोल दी। तेज बारिश से झूला-सर्कस ग्राउंड पानी से लबालब हो गया। मैदान में जलभराव होने से जहां खेल-तमाशे शुरू होने से पहले ही संकट में पड़ गए, वहीं अस्थायी बाजार के दुकानदारों की चिंता भी बढ़ गई है।


उर्स की 14 रबीउल अव्वल की तारीख झूला-सर्कस और अस्थायी बाजार के कारोबार के लिए बेहद अहम मानी जाती है। इसी दिन बड़ी संख्या में जायरीन मेला क्षेत्र में पहुंचते हैं और बाजार में खरीदारी करते हैं। लेकिन बारिश के बाद जगह-जगह पानी भरने से दुकानदारों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है। झूला-सर्कस ग्राउंड में पानी भरने से खेल-तमाशे शुरू करने की तैयारियों को झटका लगा है। वहीं अस्थायी बाजार की दुकानों के सामने भी कीचड़ और जलभराव की स्थिति बन गई है। ऐसे में जायरीन भी पानी और कीचड़ के बीच बाजार में खरीदारी करने से बचते नजर आ रहे हैं।

दुकानदारों का कहना है कि उर्स के अंतिम दिनों में कारोबार के लिए 14 रबीउल अव्वल का बाजार महत्वपूर्ण होता है। बारिश के चलते जलभराव होने से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मेला क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। दुकानदारों ने प्रशासन से तत्काल पानी की निकासी कराने की मांग की है।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies