News

8/28/2026 9:24:27 PM

उर्स मेले में हुड़दंग करने वाले छह युवक गिरफ्तार-शांति भंग में चालान...

दैनिक रुड़की (इकराम अली):::

पिरान कलियर। उर्स मेले में दरगाह परिसर में महिला जायरीनों से छेड़छाड़, पॉकेटमारी और विवाद कर माहौल खराब करने वालों पर पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान किया।



कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि उर्स मेले में दरगाह परिसर में कुछ युवक महिला जायरीनों से छेड़छाड़, जेब काटने और विवाद करने की कोशिश कर रहे पहचान सारिक, इंतियाज, सहरोज , कुर्बान, इंतजार और नईम को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था भग करने मे चालान किया गया।कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उर्स मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। संदिग्ध गतिविधियों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से मेले में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, हेड कांस्टेबल इसरार अली और माजिद खान शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies