

दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। चंद्रशेखर स्कूल में कक्षा 4 एवं 5 के विद्यार्थियों के लिए दंत स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दंत चिकित्सक डॉ. संगीता अग्रवाल ने बच्चों को दाँतों की उचित देखभाल, नियमित ब्रश करने, सही खान-पान तथा दाँतों को स्वस्थ रखने के आवश्यक उपायों के बारे में जानकारी दी।

डा०संगीता अग्रवाल ने बच्चों को स्वस्थ दाँतों के लिए दिन में दो बार ब्रश करने और नियमित रूप से दंत चिकित्सक से जाँच कराने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाओं के प्रश्न भी पूछे।

विद्यालय परिवार ने डॉ. संगीता अग्रवाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के अतिथि व्याख्यान बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अभिषेक चंद्रा, प्रधानाचार्या पूनम चंद्रा ने छात्रों को इस प्रकार के ज्ञानवर्धक और सुरक्षात्मक आयोजनों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies