
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
मेष::आज का दिन सुखद रहने वाला है। परिवार के साथ समय बिताने से आपसी मतभेद दूर हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मनपसंद जिम्मेदारी मिलने से खुशी होगी। किसी मित्र की मदद के लिए आर्थिक सहयोग करना पड़ सकता है। वहीं, कोई पुराना कानूनी काम पूरा कराने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

वृष::आज नई संपत्ति मिलने का योग बन सकता है। किसी महत्वपूर्ण फैसले से पहले जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वालों को सतर्क रहना होगा, क्योंकि पार्टनर से धोखा मिलने की आशंका है। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन::आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से जुड़ा अहम फैसला लेना पड़ सकता है। माता-पिता के साथ पर्याप्त समय बिताएं, वरना वे नाराज हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन का अवसर मिल सकता है, जिसे स्वीकार करना आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क::आज का दिन कुछ चुनौतियों वाला हो सकता है। करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन प्रयासों के बाद सफलता मिलने की संभावना है। पड़ोस के किसी विवाद में हस्तक्षेप करने से बचें, वरना परेशानी आपके लिए बढ़ सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। किसी भी नई योजना या स्कीम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें।

सिंह::आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को नई संभावना मिल सकती है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर बहस करने से बचना बेहतर रहेगा।

कन्या::आज धन के लिहाज से दिन लाभदायक रहेगा। पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाना होगा, तभी अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

तुला::आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। यदि आपने किसी से कर्ज लिया है, तो वह पैसा वापस मांग सकता है। कार्यस्थल पर किसी की बात को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेने से तनाव बढ़ सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें, क्योंकि गलती होने की आशंका है। जीवनसाथी का सहयोग आपको कई परेशानियों से निकाल सकता है।

वृश्चिक::आज का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं, जिससे परिवार में उत्साह का माहौल बनेगा। लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। परिवार के किसी सदस्य के लिए छोटे कारोबार की शुरुआत कराने में मदद कर सकते हैं। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु::आज निवेश के मामलों में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। संपत्ति से जुड़ी कोई डील अटक सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें, क्योंकि कार्यस्थल पर आप पर गलत आरोप लगने की स्थिति बन सकती है। व्यापारियों के लिए रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करने पर विचार करने का अच्छा समय है।

मकर::आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की ओर से नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिसके लिए अधिक मेहनत करनी होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें। परिवार में नए मेहमान के आने से खुशियां बढ़ सकती हैं।

कुंभ::आज का दिन मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधों में रहने वाले जातक पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और एक-दूसरे को बेहतर समझने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्ते में मजबूती आएगी। व्यापारियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय लोगों की लोकप्रियता बढ़ सकती है।

मीन::आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें, क्योंकि इससे विवाद खड़ा हो सकता है। परिवार के सदस्य आपके किसी महत्वपूर्ण काम में पूरा सहयोग करेंगे, जिससे मुश्किल काम भी आसानी से पूरा हो सकता है।

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies