
दैनिक रुड़की (राहुल सक्सेना):::
रुड़की। एनएसयूआई के शीर्ष नेतृत्व की ओर से मनीष परमार को रुड़की जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर बधाई दी।
स्वागत कार्यक्रम में मनीष परमार ने शीर्ष नेतृत्व के साथ संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। छात्रों और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने कहा कि एनएसयूआई को महाविद्यालय और बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्य किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर छात्र हित और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान शिवकुमार चौधरी, अनिल परमार, आर्यन चौधरी, कन्हैया चौधरी, शिवम चौधरी, शुभम टिकोला, अमन टिकोला, तरुण कुमार, तुषार राणा, विशाल पंडित, सार्थक त्यागी, यश गुप्ता, अंकुर, सुधांशु चौधरी, सचिन त्यागी आदि मौजूद रहे।
© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies