News

9/2/2026 1:46:36 PM

बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग का राजफाश, एक आरोपित गिरफ्तार-खाने को लेकर हुए विवाद का बदला लेने के लिए साथियों संग रची थी साजिश-तमंचा भी बरामद...

दैनिक रुड़की (इकराम अली)::


पिरान कलियर। बेडपुर चौक स्थित त्यागी ढाबे के स्वामी पर देर रात तमंचे से फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल एक आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पूछताछ में आरोपित ने ढाबा स्वामी से खाने को लेकर हुए विवाद का बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर फायरिंग करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि उसके फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि बेडपुर चौक स्थित त्यागी ढाबे के स्वामी सुहेब ने तहरीर देकर बताया था कि 24 अगस्त की देर रात को बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गए थे, जबकि गोली के छर्रे ढाबे की दीवार में जा लगे थे।पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।और ऑपरेशन प्रहार के तहत घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही आरोपितों की गतिविधियों और लोकेशन को ट्रेस किया गया। मंगलवार को पुलिस ने विशु सैनी निवासी गुम्मावाला पिरान कलियर को एक ट्यूबवेल के पास से दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद हुआ।पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि ढाबा स्वामी के साथ खाने को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसी विवाद का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ढाबा स्वामी पर फायरिंग की थी। पुलिस फरार फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी अमित नौटियाल, हेड कांस्टेबल संजय रावत, बबलू कुमार, मोहम्मद आबिद आदि शामिल रहे।

Dainik Roorkee
Get In Touch

Roorkee

+91-9917800802 | 9837404445 | 9897757557

dainikroorkeenews@gmail.com

Follow Us

© Dainik Roorkee. All Rights Reserved. Design by Xcoders Technologies